How to type Hindi in MS Word (MS Word में Hindi Typing कैसे करें)

आज के समय में हिंदी को भी वही मान्यता प्रदान की जा रही है , जो इंग्लिश की मान्यता है। आज हमारे देश में शिक्षा का स्तर इतना बेहतरीन हो गया है , कि लगभग आज के समय में हर एक व्यक्ति बड़े ही अच्छे तरीके से इंग्लिश बोलना और पढ़ना जानता है। मगर कहीं ना कहीं हम हिंदी में किसी भी चीज को ढूंढना और पढ़ना पसंद करते हैं , क्योंकि हमारी मातृभाषा हिंदी है।

हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की वेबसाइटें है , जो अपने वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारी को हिंदी में लोगों के साथ साझा करना पसंद करती है। ऐसे में कई बड़े और बिगनर लोग होते हैं , जो हिंदी में आर्टिकल लिखना चाहते हैं , तो उन्हें परेशानी होती है , कि किस प्रकार से एमएस वर्ड में हम अपने आर्टिकल Hindi Typing Tips for MS Word को हिंदी में लिख सकते हैं।

ms word ke pure instructions
Image Credit:- https://officetutorial.net/

एमएस वर्ड (MS Word) एक ऐसा ऑफिशियल प्रोग्राम है , जिसके माध्यम से हम अपने किसी भी प्रकार के कार्यों को बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। सवाल यह उठता है , हम कि आखिर किस प्रकार से अपने एमएस वर्ड में किसी भी आर्टिकल को हिंदी में लिखने (Hindi Typing ) के लिए क्या कर सकते हैं। क्या-क्या ऐसे तरीके हैं एमएस वर्ड में हिंदी टाइपिंग आसानी से कर सकते हैं। आज हम इस लेख में इसी से संबंधित जानकारी देंगे , तो हमारे लिए को अंतिम तक अवश्य पढ़ें ।

Microsoft Word क्या है और इसमें हिंदी टाइपिंग कैसे किया जाये

एमएस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का एक ऐसा प्रोग्राम है , जिसके जरिए आप अपने किसी भी ऑफिशियल कार्य को इस प्रोग्राम के जरिए बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको किसी भी प्रकार के डाटा या फिर प्रेजेंटेशन को बनाने में काफी हद तक आपकी सहायता जाती है। आज के समय में ज्यादातर लोग इंग्लिश हिंदी टाइपिंग और आर्टिकल लिखने के लिए भी इसका प्रयोग करते हैं। माइक्रोसॉफ्ट में इसके पूरे प्रोग्राम को बहुत ही आसान बनाया है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी किसी भी कार्य को बहुत ही आसानी से और समय की बचत के साथ पूरा कर सकते हैं। MS word में Hindi Typing करके आप हर प्रकार के Letter, Notice, Resume इत्यादि बना सकते हैं। हिंदी के अलावा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में आप अलग-अलग भाषा का उपयोग करके सारा कार्य कर सकते हैं। आइए जानते हैं , एमएस वर्ड में हिंदी टाइपिंग करने के लिए क्या-क्या तरीके हो सकते हैं।

MS Word में Hindi Typing हिंदी फोंट की सहायता से

एमएस वर्ड सॉफ्टवेयर के अंदर आपको पहले से ही कुछ हिंदी फॉन्ट इस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करके दिए जाते हैं। यदि नहीं है तो आपको सबसे पहले कोई भी अपनी सरलता अनुसार हिंदी फोंट को गूगल से डाउनलोड करना है। फिर उसके बाद आपको हिंदी फोंट पर अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल कर लेना है। हिंदी टाइपिंग करने के लिए आप एमएस ऑफिस होम पेज पर जाएं। अब आपको यहां पर एक फोन एरिया दिखाई देगा इसके अंदर आपको kruti Dev 010 या फिर Mangal फोंट को सेलेक्ट करना है। अब यदि आपने हिंदी टाइपिंग सीखी है , तो आप यहां से एमएस वर्ड में आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। इस प्रक्रिया केमाध्यम से हिंदी में लिखने में थोड़ी समस्या होती है क्योंकि इसमें आपको पूरे कीबोर्ड में हिंदी की सारी मात्राओं और शब्दों की जानकारी करें ध्यान में रखना होता है। इसीलिए इस प्रक्रिया के माध्यम से एमएस वर्ड में हिंदी टाइपिंग करने से पहले आपको थोड़ी हिंदी टाइपिंग सीखनी होगी।

selecting font in ms word

हर प्रकार के government और private सेक्टर में कंप्यूटर संबंधित जॉब लेने के लिए Hindi Typing बहुत ही महत्व रखती है। हिंदी टाइपिंग Ms word में कैसे करें इसके बारे में हम आज विस्तृत प्रकार से बात करेंगे।

इंग्लिश कीबोर्ड के माध्यम से MS Word में हिंदी टाइपिंग कैसे करें ?

अगर आप एमएस वर्ड में इंग्लिश कीबोर्ड की सहायता से हिंदी टाइपिंग करना चाहता है , तो आपके लिए सबसे आसान तरीके होगा यूनिक फॉन्ट करें टाइप करना। इस प्रक्रिया के माध्यम से भी अपने एमएस वर्ड में बड़ी ही आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं।

Google Hindi Input Tools की मदद से करे हिंदी टाइपिंग

गूगल इनपुट टूल यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है , जिसको स्वयं गूगल ने निर्मित किया है। किससे ज्यादातर लोग हिंदी लिखना पसंद करते हैं। क्योंकि इसमें हिंदी लिखने के लिए आपको किसी भी प्रकार के हिंदी फॉन्ट की जानकारी होनी आवश्यक नहीं है। गूगल में जब इसे लांच किया था तब यह बड़ी ही आसानी से डाउनलोड हो जाता था , परंतु अब यह डाउनलोड नहीं किया जा सकता है सिर्फ इसका क्रोम एक्सटेंशन आता है।

इसके एक्सटेंशन को आपको बस अपने गूगल क्रोम ब्राउज़र में इंस्टॉल कर लेना। अब आप यहां पर अपने मनपसंद का भाषा का चयन कर सकते हैं , जिसमें आपको किसी भी जानकारी या फिर लेख को लिखना है। जैसे उदाहरण के तौर पर आप हिंग्लिश भाषा में कोई शब्द को लिखते हैं , तो यह आपके शब्द को संपूर्ण रूप से हिंदी भाषा में परिवर्तित कर देता है। जैसे : – “Abhishek artical likhta hai’ जब आप इस प्रकार से टाइपिंग करेंगे तो आपकी भाषा को कुछ प्रकार परिवर्तित करेगा “अभिषेक आर्टिकल लिखता है” । तो इस प्रकार से आप गूगल इनपुट टूल की सहायता से अपने किसी भी लेखक को बड़ी ही आसानी से एमएस वर्ड में हिंदी भाषा में लिख सकते हैं।

how to select hindi in input tools

क्या कोई Hindi typing tools उपलब्ध है for MS word ?

हमने जो ऊपर तरीका बताया है ,उसी तरीके के माध्यम से आप एमएस वर्ड में हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। कोई भी स्पेशल टूल आपको हिंदी टाइपिंग करने के लिए नहीं मिलता है। गूगल इनपुट टूल जो ऑनलाइन रूप में प्रयोग में आता है , एमएस वर्ड में हिंदी टाइपिंग करने के लिए उसका प्रयोग कर सकते हैं या फिर आप हिंदी लिखने के लिए स्वयं गूगल ट्रांसलेटर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई और तरीका टूल के माध्यम से एमएस वर्ड में हिंदी लिखने के लिए अभी तक मौजूद नहीं है।

How to download Hindi font for typing Hindi in MS word ?

  1. गूगल पर आपको कई सारे हिंदी फॉन्ट मिल जाते हैं , आप अपनी सुविधा और अपने नॉलेज के हिसाब से गूगल से कोई भी हिंदी फॉन्ट को डाउनलोड कर ले।
  2. अब आपको हिंदी फॉन्ट की डाउनलोडिंग फाइल को Unzip करना है और फिर सभी फॉन्ट को सेलेक्ट कर लेना है और फिर उसे कॉपी कर लेना है।
  3. अब आपके कंप्यूटर में कंट्रोल पैनल में एक फॉन्ट नामक फोल्डर दिखाई देगा। अब यहां पर आपको अपने सारे फॉन्ट को पेस्ट कर देना है।
  4. इतनी प्रक्रिया करने के बाद आपके कंप्यूटर में डाउनलोड हिंदी फॉन्ट सफलतापूर्वक इंस्टॉल हो जाएगा।
  5. आपको एमएस वर्ड खोलना है और अपने अनुसार किसी भी हिंदी फॉन्ट का चयन कर लेना है। अब आप सीधे हिंदी टाइपिंग एमएस वर्ड में कर सकेंगे।

How to Hindi type in MS word 2007 ?

यदि आप सोच रहे हैं , कि आप एमएस वर्ड 2007 यूज कर रहे हैं , तो आप किस प्रकार से इसमें हिंदी टाइपिंग को कर सकते हैं। एमएस वर्ड 2007 में भी आप ऊपर बताए गए सभी तरीकों के जरिए बड़ी ही आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकेंगे। उन सभी प्रक्रियाओं को ध्यान पूर्वक फॉलो करके ध्यानपूर्वक हिंदी टाइपिंग करें तो आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं थी।

Conclusion

इस लेख के माध्यम से एमएस वर्ड में हिंदी टाइपिंग से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान की है। इस लेख को पढ़कर बड़ी ही आसानी से एमएस वर्ड में हिंदी टाइपिंग कर सकेंगे। उम्मीद है , कि आपको यह लेख बहुत ही पसंद आया होगा।पसंद आया हो तो कृपया इसे मित्र एवं परिजन के साथ अवश्य करें।

2 thoughts on “How to type Hindi in MS Word (MS Word में Hindi Typing कैसे करें)”

  1. हेलो मेरा नाम पुनीत शर्मा है और में इंडिया से हूँ और ऑस्ट्रिया में रहता हूँ और पढाई करता हूँ । इंडिया के आप जैसे ब्लॉगर के ब्लॉग देखके बोहत ही खुसी मिलती है। आपका ये आर्टिकल Hindi Typing Tips For MS Word सर्च करते करते सामने आया इसमें थोड़ा और ज्ञान ऐड कीजिये अच्छा होगा और राइटर को बोलिये अच्छे से रिसर्च करे फिर लिखे। बाकि हिंदी आर्टिकल्स जो इंग्लिश में लिखा है वो बोहत ही लाजवाब है पुरे इंडिया में सायद ये ओनली एक ब्लॉग है जिसमे सच्चाई बताया है अपने और अच्छे तरीके से बताया है। भगवान आपका भला करे। जय हिन्द

    Reply

Leave a Comment

Copy link